भोपाल शहर के शारीरिक शिक्षा महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की दी जाने वाली खेल सुविधाओं एवं खेल उपलब्धि का मूल्यांकन किया गया, जिसमें सर्वेक्षण विधि का उपयोग किया गया। न्यादर्श के रुप में 90 शिक्षकों का चयन किया गया। निष्कर्ष में विद्यार्थियों की दी जाने वाली खेल सुविधाएं संतोषजनक नहीं पायी गयी एवं उपलब्धि का स्तर निम्न पाया गया।